फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Server failed, ration not found

सर्वर फेल, नहीं मिल पाया राशन

Fri, 01 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Server failed, ration not found
क्षेत्र के रेवसां(माटीगांव) में कोटे की दुकान पर सर्वर डाउन होने के बाद लोग घेरे में बोरा रखकर घर च - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न देने के लिए शुक्रवार को जिले की सभी कोटे की दुकानों से वितरण कार्य शुरू हुआ। लेकिन सर्वर डाउन होने से ई-पॉस मशीन पर फिंगर प्रिंट नहीं लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जिला प्रशासन से नामित अधिकारी भी वितरण के दौरान कई दुकानों पर पहुंचकर व्यवस्था सुनिश्चित करने में लापरवाह बने रहे। इसके चलते कार्डधारकों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले तीन लाख से अधिक लोग पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशनकार्ड धारक है। जबकि 56 हजार अंत्योदय योजना के तहत खाद्यान्न प्राप्त करते है। वहीं शासन ने मनरेगा के सक्रिय मजदुरों, श्रम विभाग के नवीनीकृत कामगारों तथा दिहाड़ी मजदूरी करने वाले चिह्नित लोगों को नि:शुल्क राशन देने का आदेश जारी किया है। शासन के निर्देश पर एक मई से जिले के सभी कोटेदारों को खाद्यान्न वितरित करने के लिए निर्देश दिया गया था। वहीं वितरण व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सभी दुकानों पर पंचायत सचिवों, लेखपालों को नोडल तथा ब्लाक स्तर पर भी नौ नोडल अधिकारी नामित किए गए है। शुक्रवार को खाद्यान्न वितरण के पहले दिन आपूर्ति विभाग का सर्वर फेल होने से कोटे की दुकानों पर सुबह से ही कार्ड धारकों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि सर्वर धीरे-धीरे चलने के दौरान कोटेदार लोगों को खाद्यान्न देने में जुटे रहे। जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वर डाउन होने से पहले दिन राशन वितरण में दिक्कत हुई है। उच्चाधिकारियों को सर्वर की समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही सुचारु रुप से खाद्यान्न का वितरण चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed