फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seize the property of top-10 criminals immediately: DIG

टॉप-10 अपराधियों की संपत्ति तत्काल जब्त करें : डीआईजी

Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Seize the property of top-10 criminals immediately: DIG
चंदौली। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने मंगलवार की रात में पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में डीआईजी ने माफिया, गैंगस्टर, टॉप-10 अपराधियों और इनामी बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिह्नित करके जब्ती की कार्रवाई करें। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। डीआईजी ने हत्या, लूट, दुष्कर्म और महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, अपहृत बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित करने और पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी करके दोषियों को अधिकतम सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों की पहचान करके कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 1930 साइबर हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार और फ्रीज धनराशि को पीड़ितों को शीघ्र लौटाने को कहा गया। डीआईजी ने जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और गो-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण, ई-समन, ई-साक्ष्य और सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। बैठक के बाद डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों के दंगा रोधी उपकरणों की भौतिक जांच की और कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आपात स्थिति में उपकरणों के त्वरित उपयोग और उचित रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed