{"_id":"677a8b73b247e3387c00d018","slug":"second-day-of-block-level-sports-competition-enthusiasm-seen-among-players-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
Sun, 05 Jan 2025 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:09 PM IST
सार
दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल के साथ बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जुडो सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ जिसे देख खिलाड़ियों ने उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
खेल प्रतिभा मैदान पर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फुटबाल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जुडो सहित अन्य खेल का आयोजन हुआ। जिसमें सब जूनियर बालक भारोत्तोलन 49 किग्रा आफान,61 किग्रा बाबूलाल प्रथम रहे।बैडमिंटन शिवम मिश्रा और हरिओम सिंह विजेता रहे तथा फुटबाल मैच में धानापुर विजेता तथा करी उपविजेता रहा। जूनियर बालक फुटबाल में धानापुर विजेता तथा धरांव उपविजेता रहा। बैडमिंटन एकल में निखिल कुमार विजेता रेहान खान उपविजेता रहे।
विज्ञापन
सीनियर बालक बैडमिंटन में सुमित पाण्डेय विजेता, सोनल तिवारी उपविजेता रही। सभी सफल प्रतिभागियों को विकास खंड अधिकारी विजय कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए है। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, एडीओ सौरभ सिंह, प्रभाकर मिश्र खेल अनुदेशक जयप्रकाश सिंह, नत्थू यादव, नारद सिंह यादव, ज्ञानू सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन