फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seats full in trains going to Jammu, Kamakhya, Jwala Devi

Chandauli News: जम्मू, कामाख्या, ज्वाला देवी जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains going to Jammu, Kamakhya, Jwala Devi
नवरात्र में शक्तिपीठों तक पहुंचना भक्तों के लिए कठिन होगा। इसका कारण है कि अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन फूल हो चुका है। जम्मूतवी, मैहर, कामाख्या धाम, ज्वाला देवी सहित अन्य देवी धाम की ओर जाने वाली ट्रेनों में नवरात्र में वेटिंग लिस्ट सौ से ऊपर चल रही है।
विज्ञापन

श्क्ति उपासकों का महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरूआत 15 अक्तूबर से हो रही है। नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्त विंध्याचल, शारदा धाम मैहर, माता वैष्णो देवी जम्मूतवी, हिमाचल में स्थित ज्वाला देवी, गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी सहित अन्य शक्तिपीठों तक पहुंच कर दर्शन पूजन करते हैं। रेलवे की ओर से लगातार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की बात की जा रही है। रोजाना नई ट्रेनें भी चलाई ज रही है लेकिन इसके साथ ही मरम्मत आदि कार्य के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका असर ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता पर दिख रहा है। यही कारण है कि नवरात्र की शुरूआत होने में भले ही 15 दिन बचे हैं लेकिन ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। 15 अक्तूबर को यदि शारदा धाम मैहर जाना चाहें तो दानापुर पुणे एक्सप्रेस के स्लीपर में 37, थर्ड एसी में 25 वेटिंग है। इसी तरह संघमित्रा एक्सप्रेस के स्लीपर में 49, थर्ड एसी में 26, शिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर में 28 और एसी में 12 नंबर, मुंबई मेल के स्लीपर और एसी में रिग्रेट सिकंदराबाद एक्सप्रेस के स्लीपर में 13, थर्ड एसी में 31 वेटिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूतवी के लिए हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 16 अक्तूबर को 20,जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 82, थर्ड एसी में 33 वेटिंग है। गुवाहाटी जाने के लिए 16 अक्तूबर को डिब्रुगढ़ राजधानी के थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है। वहीं लोकमान्य तिलक कामाख्या में 19, पुर्वाेत्तर संपर्क क्रांति के स्लीपर में रिग्रेट जबकि थर्ड एसी में चार, नार्थईस्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में बीस, थर्ड एसी में आठ, ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में साठ और थर्ड एसी में नौ नंबर तक वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed