{"_id":"6a4d5a45f262fdf8bc071320","slug":"school-did-not-open-by-8-am-notices-issued-to-five-teachers-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151053-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आठ बजे तक नहीं खुला विद्यालय, पांच शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आठ बजे तक नहीं खुला विद्यालय, पांच शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के शिवपुर गांव में शिक्षक ही सर्वशिक्षा अभियान को पलीता लगा रहे हैं। मंगलवार को सकलडीहा ब्लाॅक के शिवपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे तक शिक्षक नहीं पहुंचे थे। कक्षा में ताला लगा होने के कारण बच्चे बाहर खड़े होकर स्कूल खुलने का इंतजार करते दिखे।
गांव के उक्त विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के चलते बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। स्कूल में शिक्षकों के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। विद्यालय में हेड मास्टर सहित पांच शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं लगभग 102 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन स्कूल खुलने का कोई टाइम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों का जब मन होता है, तब स्कूल आते हैं, जबकि विद्यालय खुलने का समय सुबह 7:30 बजे है। इस संबंध में बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी ने बताया कि अगर स्कूल समय से नहीं खुल रहा है तो जांच कर जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विद्यालय के हेड मास्टर सहित सभी पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।