{"_id":"f46700103d696c9aeb555bc7471f7193","slug":"school-classes-were-all-digital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की सभी कक्षाएं हुई डिजिटल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की सभी कक्षाएं हुई डिजिटल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल की सभी कक्षाएं अब डिजीटल हो गई हैं।
इससे अब छात्रों को किसी भी विषय के पाठों को समझने में काफी आसानी होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरूण कुमार अग्रवाल ने रविवार को विद्यालय प्रांगण में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित संस्थान एसचंद के सहयोग से विद्यालय के सभी कक्षाओं को उच्चीकृत करके डिजीटल कक्षाओं में परिवर्तित किया गया है।
इससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी काफी फायदा होगा। इसके माध्यम से शिक्षक अब बच्चों को किसी भी टापिक को अच्छी तरह समझा सकेंगे। वहीं प्रधानाचार्य आरके शिवहरे ने कहा कि छिजीटल कक्षा के माध्यम से शिक्षकों में नवीनतम अध्यापन शैली का विकास होगा।
शिक्षक अब छात्रों की पूरी प्रोफाइल बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे बच्चों की कठिनाईयों का सरलता से निवारण होगा। पढ़ाए गए पाठों के प्रति बच्चों में अधिक रूची पैदा होगी।
डिजीटल कक्षाओं में प्रयुक्त होनेेेे वाले दृश्य, श्रव्य माध्यमों से बच्चों में रटने की प्रवृत्ति कम और समझने की प्रवृत्ति अधिक होगी। बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सदैव तैयार रहेंगे।