फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School classes were all digital

स्कूल की सभी कक्षाएं हुई डिजिटल

Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
School classes were all digital
नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल की सभी कक्षाएं अब डिजीटल हो गई  हैं।
विज्ञापन


इससे अब छात्रों को किसी भी विषय के पाठों को समझने में काफी आसानी  होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरूण कुमार अग्रवाल ने रविवार  को विद्यालय प्रांगण में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने  कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित संस्थान एसचंद के सहयोग से  विद्यालय के सभी कक्षाओं को उच्चीकृत करके डिजीटल कक्षाओं में परिवर्तित  किया गया है। 

इससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी काफी फायदा होगा।  इसके माध्यम से शिक्षक अब बच्चों को किसी भी टापिक को अच्छी तरह समझा  सकेंगे। वहीं प्रधानाचार्य आरके शिवहरे ने कहा कि छिजीटल कक्षा के माध्यम से  शिक्षकों में नवीनतम अध्यापन शैली का विकास होगा।

शिक्षक अब छात्रों की  पूरी प्रोफाइल बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे बच्चों की कठिनाईयों का  सरलता से निवारण होगा। पढ़ाए गए पाठों के प्रति बच्चों में अधिक रूची पैदा  होगी।

डिजीटल कक्षाओं में प्रयुक्त होनेेेे वाले दृश्य, श्रव्य माध्यमों से  बच्चों में रटने की प्रवृत्ति कम और समझने की प्रवृत्ति अधिक होगी। बच्चे  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed