{"_id":"6a6cfdca21fc2ee6bd081798","slug":"sawan-mela-special-train-to-run-between-gaya-and-madhupur-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152324-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गया-मधुपुर के बीच चलेगी सावन मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गया-मधुपुर के बीच चलेगी सावन मेला स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही गया से मधुपुर के बीच श्रावण मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि स्टेशनों पर स्वच्छता, पर्याप्त खानपान, यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए प्रभावी उद्घोषणा की व्यवस्था होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। भीड़ बढ़ने पर सीसीटीवी और मंडल मुख्यालय स्थित वार रूम के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए।
साथ ही परिस्थितियों के अनुरूप तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। इस दौरान तय किया गया कि गया से मधुपुर के बीच श्रावण मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 2 अगस्त से 16 अगस्त तक गया से मधुपुर और 3 अगस्त से 17 अगस्त तक मधुपुर से रोज चलेगी। संवाद