फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Saved lives of injured in road accident, gave certificate but did not get reward

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में घायलों की बचाई जान, प्रमाणपत्र दिया पर नहीं मिला इनाम

Wed, 10 Sep 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Saved lives of injured in road accident, gave certificate but did not get reward
लोगों को आपातकालीन स्थितियों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई। जिले में लगभग दो साल में दो लोग इस अवार्ड से सम्मानित किये भी गए लेकिन अब तक इनाम की धनराशि उनके खाते में नहीं आई है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2021 में गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई थी। इसमें पुरस्कार का भी प्रावधान किया गया।उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्ति को आमजन तुरंत सहायता प्रदान करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचा सके।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक अच्छे व्यक्ति के लिए पुरस्कार की राशि पांच हजार रुपये प्रति घटना निर्धारित की गई। जिले में अब तक इस अवार्ड से सम्मानित लोगों को पुरस्कार की धनराशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फरवरी 2023 में कूढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार ने नगर में शाहकुटी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को लोको अस्पताल में भर्ती कराया था। आवश्यक प्रक्रिया के बाद सितंबर 2023 को सुनील कुमार तत्कालीन यातायात निरीक्षक द्वारा गुड सेमेरिटन का प्रमाण पत्र दिया गया था।
आज तक सुनील को इनाम की धनराशि नहीं मिली है। इसके अलावा दिसंबर 2024 में बबुरी, चन्दाईत में एक वृद्ध महिला को वाहन ने धक्का मार दिया था। इस दौरान ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे पीआरडी जवान परदेशी राम की नजर उन पर पड़ गई।
इसके बाद उन्होंने ऑटो बुलाकर घायल महिला को कमलापति अस्पताल में भर्ती कराया था। गोल्डन ऑवर में महिला को उपचार मिलने के चलते उनकी जान बच गई थी। इन्हें भी एआरटीओ और अन्य अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र दिया और पांच हजार रुपये का चेक सौंपा था। आज तक उनके खाते में धनराशि नहीं आई है। ऐसे में लोगों ने मायूसी है।


गुड सेमेरिटन योजना से जुड़ी धनराशि के लिए सभी औचारिकताएं पूर्ण कर उसे शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि मिलते ही इनाम की राशि गुड सेमेरिटन के खाते में आ जाएगी। - डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed