फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sarayan will resound at 7:30 in the evening, be alert as soon as you hear the sound

शाम 7:30 बजे गूंजेगा सारयन, आवाज सुनते ही हो जाएं सतर्क

Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sarayan will resound at 7:30 in the evening, be alert as soon as you hear the sound
चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार की शाम 7:30 बजे और भारत पेट्रोलियम सरेसर रोड पर रात 8:30 बजे सायरन की आवाज गुंजेगी। सायरन सुनकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान होने की जरूरत है। इन स्थानों पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान लोगों को आपात परिस्थितियों में बचाव के लिए क्या करना है, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। दोनों स्थानों पर इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान से तनाव के बीच सुरक्षा के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा के सहायक उपनियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीडीडीयू नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और भारत पेट्रोलियम में मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शाम 7:30 बजे मॉक ड्रिल किया जाएगा। भारत पेट्रोलियम सरेसर रोड पर रात 8:30 बजे मॉक ड्रिल कर सुरक्षा की जांच की जाएगी। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अग्निशमन, एनसीसी, स्काउट गाइड के सदस्यों सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभागों की टीम मौजूद रहेगी। मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में नागरिकों को बचने, घायल को अस्पताल पहुंचाने, भगदड़ से बचाव, लोगों को एकत्र कर राहत शिविर में रखने आदि का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed