{"_id":"efce6374dc068f8c84109f4ba7dc4df8","slug":"sant-ravi-das-fostered-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के पोषक थे संत रविदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के पोषक थे संत रविदास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि रविदास की जयंती दूसरे दिन मंगलवार को भी समारोहपूर्वक मनायी
विज्ञापन
गई। जगह जगह पूजन अर्चन के बाद गोष्ठियां हुईं। इसमें लोगों ने उनके जीवन
चरित्र पर चर्चा की। गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
गया।
डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति की ओर से संचालित एकता क्लब के तत्वावधान में रेवसां प्रबुद्धनगर पचफेड़वा में संत रविदास जयंती के मौके पर गोष्ठी हुई। इसमें मालवीय पीस सेंटर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद आरिफ ने संत रविदास को मानवता का पोषक बताया।
वर्तमान में संत रैदास के विचारों की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी का संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद आरिफ ने कहा कि संत रैदास का जन्म पंद्रहवीं शताब्दी में उस समय हुआ जब भारतीय समाज विभिन्न प्रकार के सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों, विषमताओं से घिर गया था।
इस दौरान सकलडीहा ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, डॉ.महमूद आलम, लाडले, चुन्नू, मून्नू, बेचन शिवाली आदि ने रैदास को महान संत बताया।
इस मौके पर दिनेश यादव, संतोष यादव, बेचन यादव, पंकज भारती, गोविंदलाल पंकज, अशोक, शमशेर, नरेन्द्र, शशि, हिमांशु, काजू, राजनाथ, धर्मवीर,प्रिंस, लल्लू, मुकेश, जितेन्द्र, मिलन, मुरली आदि उपस्थित रहे।
इसके पूर्व संत रविदास की झांकी निकाली गई। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेश अकेला ने और धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन पेंटर ने की। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमन इम्तियाज खान पप्पू ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शीश नवाया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर रवि कुमार विश्वास, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, राजू चंद्र गौतम, अनिल कुमार,रंजन राम, पूजन, मराछु आदि रहे।