फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanskar Bharti honored the social worker

संस्कार भारती ने किया समाजसेवी सतीष जिंदल का सम्मान

Tue, 07 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sanskar Bharti honored the social worker
पीडीडीयू नगर। संस्कार भारती के सदस्यों ने सोमवार को वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जिंदल को उनके कैलाशपुरी स्थित आवास पर पहुंच कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल सम्मान समारोह के तहत कोल व्यवसायी सतीश जिंदल को सम्मानित किया था। संस्कार भारतीय के सदस्यों ने सतीश जिंदल को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम देकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी सतीश जिंदल ने कोरोना काल मे एक हजार जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया। इसी तरह मलीन बस्तियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर शैक्षिक गतिविधियों का संचालन व श्री सेवा समिति के माध्यम से गरीबों के लिए नि:शुल्क चिकित्सालय का संचालन कराया जा रहा है। अपने सम्मान से अभिभूत सतीश जिंदल ने कहा कि यह सम्मान नगरवासियों का है। इस सम्मान से मुझे और आगे समाज के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार सिंह, सुधीर भाष्कर पांडेय, सुरेश अकेला, कमलेश तिवारी, दिलीप मौर्या, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed