फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sand laden tractor overturned uncontrollably

Chandauli News: बेकाबू होकर पलटा बालू लदा ट्रैक्टर

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
sand laden tractor overturned uncontrollably
टांडाकला क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास बालू बुधवार की दोपहर में बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। चालक ने कूद कर जान बचाई। टांडाकला के राजेश सिंह की बालू गिट्टी की दुकान है। बुधवार को वे ट्रैक्टर-ट्राली में बालू लादकर स्वयं महमदपुर पहुंचाने जा रहे थे। खड़ंजा पर ट्रैक्टर उतारते समय ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ कर पहुुंचे। ट्रैक्टर को सीधा करवाया। इसके चलते कुछ देर तक रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
चहनियां। बलुआ पुलिस ने क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ गुरेरा के पास से मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि फुलवरिया मोड़ गुरेरा के पास मंगलवार की शाम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी का नाम भरोस गुप्ता है और वह खंडवारी का रहने वाला है। वह गाजीपुर से हेरोइन लेकर जनपद में आया था।
विज्ञापन


देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कंदवा। पुलिस ने मंगलवार की रात ककरैत नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 30 शीशी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सोनू तिवारी बिहार के मोहनिया के अल्लाडीहा का निवासी है। वह शराब बिहार ले जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कंदवा। पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कंदवा चौराहे से गोवध अधिनियम के मामले में फरार कुवां गांव निवासी मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गयां, जहां से जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। संवाद

बलात्कार के आरोपी को पकड़ा
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली ने बलात्कार के मुकदमे मेें वांचित आरोपी अजय कुमार को मंगलवार की मध्य रात्रि सुभाष पार्क के पास से धर दबोचा। वह कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर पुर गांव का रहने वाला है। उसे बुधवार को उसे जेल भेज दिया। संवाद

अगवा बालिका को किया बरामद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित एक वार्ड से बहला फुसलाकर अगवा की गई बालिका को पुलिस ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन वीआईपी गेट के पास से बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बालिका को अगवा करने के आरोपी नगर के लखमीपुर के रहने वाले राहुल विश्वकर्मा को भी पकड़ लिया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। संवाद


पर्स चोरी करते हुए महिला को पकड़ा
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में महिला पुलिसकर्मियों ने एक महिला को पर्स निकालते समय पकड़ लिया। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला कांति देवी अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहड़ा गांव की रहने वाली है । महिला के पास से चोरी के एक हजार रुपये बरामद हुए है । आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed