फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Saiyadraja and Sakaldiha Dominate District-Level Volleyball

Chandauli News: जनपदीय वॉलीबाल में सैयदराजा और सकलडीहा का दबदबा

Sun, 20 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Saiyadraja and Sakaldiha Dominate District-Level Volleyball
चंदौली के महेंद्र टे​क्निकल इंटर कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवा
चंदौली। जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालिका और बालक वर्ग में सकलडीहा इंटर कॉलेज ने खिताब जीता। पांच वर्गों में नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा की टीमें विजेता या उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता शनिवार को जनता इंटर कॉलेज बाबूरा धीना के तत्वावधान में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के वॉलीबाल कोर्ट पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में सकलडीहा इंटर कॉलेज विजेता और नेशनल इंटर कॉलेज कमालपुर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा विजेता रहा, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता और नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा उपविजेता रही।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में सकलडीहा इंटर कॉलेज विजेता और नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा विजेता और महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में भी नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा विजेता और बेसिक शिक्षा विभाग की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन सिखाने के साथ खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश सिंह, विवेकानंद दुबे, संतोष कुमार सिंह, संतोष राय, पंकज कुमार सिंह, बंसराज, जितेंद्र उपाध्याय, अशोक कुमार, इंद्रपाल, श्रीधर कुमार, दीपक कुमार सिंह, सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed