फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sahil died after a rod pierced his temple.

Chandauli News: साहिल की कनपटी में धंस गया था छड़, हुई थी मौत

Mon, 23 Feb 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sahil died after a rod pierced his temple.
अभिनन्दन यादव, घायल
धीना।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकठा गांव में 17 फरवरी को बच्चों के बीच हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में घायल 10 वर्षीय साहिल की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चार दिन तक उपचार के बाद मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। रविवार को पुलिस को घटना की पूरी जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी बालक शिवराज गुप्ता ने बताया कि वह अन्य बच्चों के साथ दिनेश सिंह के जर्जर मकान के पास खेल रहा था। वहां बिखरे पड़े लोहे के छड़ों को बच्चे बारी-बारी से घुमा रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया और शिवराज ने छड़ फेंक दी, जो सीधे साहिल की कनपटी में जा लगी। इससे साहिल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। मृतक के पिता बृजेश राजभर ने आरोप लगाया कि घटना जानबूझकर की गई और इसकी सूचना उन्हें करीब एक घंटे बाद दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की मां उनके घर पहुंची और धमकी दी कि तुम्हारा बेटा घर आएगा तो तुम लोगों को पिटवाऊंगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है।इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 फरवरी को हुई थी, जबकि तहरीर 20 फरवरी को मिली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed