फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sahil 50 -meter race at the first

50 मीटर दौड़ में साहिल रहे पहले स्थ्ाान पर

Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sahil 50 -meter race at the first
 क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 48वें व
विज्ञापन
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के सातवें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में किया गया।

 इसमें दोनों विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जयशीला पांडेय ने खेल ध्वज फहराकर व मशाल जलाकर किया।


प्रतियोगिता में सबसे पहले छोटे बच्चों की 50 मीटर की दौड़ हुई। इसमें साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हुए फ्रीसवी रेस में अनुष्का यादव ने प्रथम, बुक कीपिंग रेस में यश निगम ने प्रथम तो शटल रेस में साहिल पटेल ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।

 इसके पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने मनोहारी गणेश वंदना की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद का भी बच्चों के जीवन में बड़ा महत्व होता है।

इससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है। खेलकूद में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है।

बुधवार को रेस, बास्ेट बाल, बुक कीपिंग रेस, म्युजिकल चेयर रेस, स्कीपिंग रेस, वाटर फिलिंग रेस, हर्डल रेस, मैथ रेस प्रतिस्पर्धा बच्चों के बीच कराई गई।

खेल प्रशिक्षक स्नेहलता पांडेय, उधम सिंह यादव, चंद्रदीप चौधरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed