{"_id":"8a3d6b6b27fd1ecb0d4a8b2f7c8a6b59","slug":"rural-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नईबस्ती के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नईबस्ती के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग की मरम्मत एवं गली में खड़ंजा नहीं बिछाए जाने से नाराज भोजपुर ग्रामसभा के नईबस्ती के वाशिंदों ने शनिवार की सुबह नौ बजे ग्राम प्रधान और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेताया की यदि जल्द मार्ग की मरम्मत कराने के साथ ही गली में खड़ंजा नहीं बिछाया गया उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना रहा कि मार्ग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। वहीं गली में आज तक खड़ंजा नहीं बिछाया गया जिससे नईबस्ती के लोगों को तमाम प्रकार की दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है। कहा कि मार्ग की मरम्मत कराने और गली में खड़ंजा बिछाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई गई, किंतु उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगा।
कहा कि ग्राम प्रधान के उपेक्षात्मक रवैये से आजिज आकर यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस संबंध में नियामताबाद ब्लाक के बीडीओ विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर मार्ग की मरम्मत एवं गली में खड़ंजा बिछवाने हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गा प्रसाद, नंद लाल, नंदन पांडेय, अवधेश, अनिल, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, फूलन देवी, सुनैना और लल्लन सेठ सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।