फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ruckus created by keeping dead body outside the hospital

Chandauli News: अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

Mon, 10 Jun 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ruckus created by keeping dead body outside the hospital
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर शनिवार को महिला का शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया बसारिकपुर निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी (57) की तबीयत खराब होने पर पुत्र दीपक कुमार ने उसे पचफेडवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी किडनी में पथरी है। परिजनों की सहमति के बाद शनिवार को महिला का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद महिला की हालत खराब होने लगी तो डॉक्टर ने उसे वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया लेकिन उन्होंने चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर पचफेडवा स्थित अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पाकर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed