फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF jawan saved the life of a woman falling from a moving train

Chandauli News: आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिर रही महिला की बचाई जान

Thu, 03 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
RPF jawan saved the life of a woman falling from a moving train
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या छह पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गिरने लगी। उसी बीच आरपीएफ के जवान की नजर महिला पर पड़ गई और उसने दौड़कर महिला को बचा लिया। जवान की सक्रियता की सराहना की जा ही है।
विज्ञापन

आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म संख्या छह पर आई थी। ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इस बीच अकबरपुर निवासी महिला निर्मला देवी (40) ट्रेन पर चढ़ने लगीं। वे स्लीपर कोच संख्या एस-6 में सवार हो रही थीं। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरकर घिसटने लगीं। उसी बीच आरपीएफ के जवान शिव कुमार शर्मा की नजर पड़ गई और जवान ने दौड़ कर महिला को खींचकर मौत के मुंह से बाहर निकाला। महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में महिला को गंतव्य के लिए दूसरी ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। महिला यात्री एवं उसके परिवार के लोगों ने आरपीएफ के जवान के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed