{"_id":"57fbefb24f1c1b675228f338","slug":"route-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट मार्च निकाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय में रूट मार्च
रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान चेताया कि किसी ने भी अफवाह फैलाने या फिर माहौल खराब करने का प्रयास किया पुलिस उससे काफी सख्ती से निपटेगी।
इसके पूर्व समूचे जनपद में जिला प्रशासन ने थानावार पूजा कमेटियों और ताजियादारों संग मीटिंग कर शांति व्यवस्था बनाये जाने की अपील भी की थी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम मुगलसराय सतेंन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी शशिकांत तिवारी, सर्किल आफिसर सदर प्रमोद कुमार यादव व कोतवाली प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल ने नगर में रूट मार्च निकाला। जो मुगलसराय कोतवाली से होकर जीटीआर ब्रिज तक गया इसके बाद इंडियन इंस्टिच्यूट कालोनी व चकिया तिराहा पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण किये जाने पर कार्यवाही की बात भी कही। चकिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव, सीओ नृपेन्द्र कुमार, कोतवाल अवधेश कुमार सिंह, पुलिस तथा पीएसी बल के साथ नगर में भ्रमण किया।
सैयदराजा संवाददाता के अनुरसार नगर में शांति व्यवस्था के लिए डीएम व एसपी के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस द्वारा रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने लोगों से त्यौहार को सौहार्द पूर्ण मनाये जाने की अपील की।