{"_id":"67351196e73c9484970262ad","slug":"route-diversion-will-remain-for-two-days-from-today-no-entry-at-padav-intersection-chandauli-news-c-189-1-va11003-123111-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आज से दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, पड़ाव चौराहे पर नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आज से दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, पड़ाव चौराहे पर नो एंट्री
विज्ञापन
चंदौली। देव दीपावली को देखते हुए यातायात पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को जिले में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। चार पहिया समेत भारी वाहनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। पड़ाव चौराहे के अलावा कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि देव दीपावली को देखते हुए पड़ाव समेत जिले के प्रमुख मार्गाें पर दो दिन नो एंट्री लागू रहेगी। बिहार और चंदौली की तरफ से एनएच 19 से आने वाले वाहनों को पचफेड़वा से सीधे हाईवे से वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। पचफेड़वा से मुगलसराय की तरफ जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। चकिया तिराहे से पीडीडीयू नगर स्टेशन जाने वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी वाहनों को गोधना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इसी तरह गोधना से वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रास्ता दिया जाएगा। पीडीडीयू नगर से जो वाहन पड़ाव की तरफ जाते हैं, वे वाहन सनबीम स्कूल, एफसीआई तिराहे से मुड़कर साहूपुरी तिराहे से रामनगर की तरफ जा सकेंगे। रामनगर से पड़ाव की तरफ आने वाहनों को पीएसी तिराहा रामनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
रामनगर पोखरा से पड़ाव जाने वाले वाहनों को पीएसी तिराहे से रामनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। दो दिनों तक चंदासी कोयला मंडी से कोई भी ट्रक पड़ाव की तरफ नहीं जा पाएगा। इसी तरह पड़ाव की तरफ से चंदासी भी कोई ट्रक नहीं आ सकेंगे। देव दीपावली के दिन पड़ाव चौराहे से मालवीय पुल होकर वाराणसी जाने वाले मार्ग पर नो एंट्री लागू रहेगी।