{"_id":"6a67b95a858a114aab01060e","slug":"route-diversion-on-guru-purnima-no-entry-for-heavy-vehicles-on-many-routes-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152104-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, कई मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, कई मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
विज्ञापन
चंदौली। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 28 जुलाई की शाम छह बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि बिहार की ओर से एनएच-19 होते हुए मुगलसराय-पड़ाव मार्ग से वाराणसी जाने वाले वाहन आलमपुर अंडरपास से सर्विस लेन की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि सीधे एनएच-19 से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
बिहार और चंदौली की ओर से आने वाले चार पहिया एवं मालवाहक वाहन, जिन्हें वाराणसी, सारनाथ, बाबतपुर एयरपोर्ट, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ या बलिया जाना है, वे रिंग रोड पचफेड़वा से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। गोधना चौराहा से पड़ाव होकर वाराणसी जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को भी सीधे एनएच-19 से भेजा जाएगा। वहीं, गंजी प्रसाद (चकिया तिराहा) से मुगलसराय-पड़ाव की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोधना होकर हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
एफसीआई (सनबीम) तिराहे से पड़ाव की ओर जाने वाले चार पहिया एवं मालवाहक वाहनों को साहूपुरी और पीएसी तिराहा होते हुए हाईवे के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने 28 जुलाई की शाम छह बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक लंका मैदान से पड़ाव तथा कोयला मंडी से पड़ाव की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों और ट्रकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इस अवधि में इन मार्गों पर नो-एंट्री लागू रहेगी।
इसके अलावा कोयला मंडी से पड़ाव तक के व्यापारियों, कोयला आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ट्रकों को मुख्य सड़क पर खड़ा न करें। वाहनों की पार्किंग सर्विस लेन अथवा अपने गोदाम परिसर में ही करें।
नए सरकार मठ के लिए विशेष व्यवस्था
कस्बा चंदौली स्थित नए सरकार मठ में गुरु पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। बिछिया कट से पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन की ओर आने वाले वाहनों को पावर हाउस अंडरपास से वापस मोड़ दिया जाएगा। वहीं, सकलडीहा की ओर से आने वाले वाहन रेलवे ब्रिज के दक्षिणी छोर से कमलापति त्रिपाठी अंडरपास और सर्विस लेन के रास्ते जाएंगे। इन वाहनों को कचहरी और पुलिस कार्यालय की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।