{"_id":"636fd6c81f39884d707ded1b","slug":"rohit-of-chahania-and-dhoni-of-sakaldiha-won-in-wrestling-chandauli-news-vns6833206137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में चहनिया के रोहित व सकलडीहा के धोनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में चहनिया के रोहित व सकलडीहा के धोनी ने मारी बाजी
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हुई। इसमें धानापुर ब्लॉक 200 अंक पाकर चैंपियन बना। चकिया 120 अंक पाकर दूसरे व 72 अंक पाकर बरहनी तीसरे स्थान पर रहा। 25 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती के बालक वर्ग में चहनिया के रोहित व 30-35 किग्रा भारवर्ग में सकलडीहा के धोनी प्रथम रहे। प्रतियोगिता में जिले के सभी नौ ब्लॉक से जुड़े परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सीडीओ अजितेंद्र नरायन ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी विशेष महत्व है। विशिष्ट अतिथि बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समूहगान में चकिया 38 अंक पाकर प्रथम, सदर 37.5 अंक के साथ द्वितीय व चहनियां 36.5 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
लोकगीत में सदर 37.5 अंक के साथ प्रथम, चकिया 34.5 के साथ द्वितीय व धानापुर 31.5 के साथ तृतीय स्थान पर रहा। एकांकी में चकिया प्रथम, चहनियां द्वितीय और धानापुर तृतीय रहा। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में नौगढ़ व बालिका वर्ग में चकिया प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग के खो-खो बालक वर्ग में धानापुर प्रथम और नौगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में बरहनी प्रथम और नौगढ़ द्वितीय स्थान पर रह। गोल फेंक के बालक वर्ग में बरहनी का मुबारक प्रथम, चकिया का राजकुमार द्वितीय और शहाबगंज का विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
गोला फेंक के बालिका वर्ग धानापुर की करीना प्रथम व बरहनी की अंकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। जिम्नास्टिक में धानापुर, वॉलीबाल बालक वर्ग में बरहनी व बालिका वर्ग में सकलडीहा प्रथम और धानापुर द्वितीय रहे। इस मौके पर बीईओ चहनिया राजेश कुमार चतुर्वेदी, शमशेर बहादुर सिंह, शाहनवाज अहमद, इम्तियाज खान, अभिषेक सिंह, अवधेश सिंह गुड्डू, प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, मनोज यादव, अभिषेक सिंह रहे। संचालन ईश्वरचंद्र त्रिपाठी व अतिथियों का आभार इरफान अली मंसूरी ने किया।
संपादन- धनंजय
बाइट- 2142