{"_id":"8b3aa15252e5ff44c68765ca2c9ebbf6","slug":"roads-blocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रविवार को अलग अलग समस्याओं को लेकर तीन स्थानों पर धरना-प्रदर्शन हुआ।
इसमें चतुर्भुजपुर मुहल्ले में सड़क पर पानी बहने से नाराज मुहल्ले के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जबकि रविनगर में अधूरी सड़क के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने मुहल्ले के लोगों के साथ मिलकर नारेबाजी की।
इसी प्रकार नगर के सटे तारनपुर गांव में साफ सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने खूब नारेबाजी की।
गौरतलब है कि नगर के चोरमारी पोखरे के समीप काली महाल और चतुर्भुजपुर मुहल्ले की सीमा है। सरस्वती शिशु मंदिर से आगे नाली टूटी हुई है। ऐसे में नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दो वर्ष पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन नाली नहीं बनायी।
इसका नतीजा यह हुआ कि पानी सड़क पर बह रहा है। यहां तक कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सरस्वती शिशु निकेतन के समीप भी सड़क पर पानी बहता है और आए दिन बच्चे इसमें गिरते रहते हैं। इससे नाराज लोगों ने रविवार की सुबह नौ बजे बांस बल्लियों से घेर कर सड़क जाम कर दिया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
बाद में मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद रामजी गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011-12 में बीआरजीएफ से कालीमहाल तिराहा से लोहरा मोड़ तक सड़क का निर्माण 68 लाख 10 हजार 817 रुपये की लागत से कराया गया था।
सड़क तो बनी, लेकिन ठेकेदार ने नाली और पुलिया नहीं बनायी। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश जायसवाल और अवर अभियंता दिनेश सिंह ने आश्वासन दिया कि सोमवार की सुबह दस बजे से काम लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान रामकृपाल यादव, संजय विश्वकर्मा, भगवानदास, शिवमुरत यादव, तुलसी यादव, संजय यादव, भागीरथ, शिव कुमार, विनोद, बबलू बाक्सर, सत्येन्द्र यादव, मितलु प्रजापति, आलोक यादव, बैजू, गोविंद, जितेन्द्र, केशव आदि रहे।
उधर आम आदमी पार्टी के बैनर तले नगर के रविनगर में काली मंदिर से पथरा जाने वाले सड़क मरम्मत का काम पूरा न होने पर मुहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान शादाब अशरफ, राजकुमार यादव, प्रवीण चौबे, राजेश त्रिपाठी, संतोष पाठक, मोहम्मद फसीउद्दीन, कलाम अंसारी कुलविंदर सिंह, रोहित यादव, सन्नी गुप्ता, अंकित सिंह, रमन सिंहल, संतोष मेहता, आफताब खान, ओमकार मेहता, कयामुद्दीन, संजय उपाध्याय, विवेक शर्मा आदि रहे।