{"_id":"673e39f9d57ffe560c00fcd4","slug":"road-work-not-started-even-after-one-and-a-half-month-of-work-order-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123394-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वर्क ऑडर के डेढ़ महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़कों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वर्क ऑडर के डेढ़ महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़कों का काम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर सड़कों के निर्माण के लिए डेढ़ महीने पहले टेंडर होने और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया। ठेकेदारों की लापरवाही से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
नगर पालिका ने दो करोड़ 22 लाख रुपये से सड़क और नाली निर्माण के लिए सितंबर के पहले हफ्ते में टेंडर कराया था। इसके बाद ठेेकेदारों को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया। डेढ़ महीने बीतने के बाद नगर की नौ सड़कों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसमें गिधौली, महमदूपुर, मुगलचक, चंदासी, परशुरामपुर, लाठ नंबर दो भाग दो, अलीनगर, ईस्टर्न बाजार, पटेल नगर वार्ड की सड़कें शामिल हैं। क्षेत्र के लोग ऊबड़-खाबड़ सड़कों के कारण परेशान हैं।
इनसेट
नाले-नाली का काम भी ठंडे बस्ते में
नगर में पानी की निकासी के लिए 9.84 लाख रुपये से नाले-नालियों का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए भी टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। महमूदपुर में दो स्थानों के अलावा अलीनगर वार्ड में जीटी रोड नाले का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। वहीं, चतुर्भुजपुर में नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। संवाद
विज्ञापन
कोट
सभी ठेकेदारों को समय से निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी गई है। जिन ठेकेदारों ने अभी तक काम शुरू नहीं कराया, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर