{"_id":"5eb9810f8ebc3e908f686a02","slug":"road-problem-in-chandauli-chandauli-news-vns524430178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप धंसने से मार्ग पर जलभराव, लाल झंडी से विभाग कर रहा सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप धंसने से मार्ग पर जलभराव, लाल झंडी से विभाग कर रहा सचेत
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षमता से अधिक भारी वाहनों के गुजरने के कारण मार्गों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के नीचे से गुजरी नाले की पाइप भारी वाहनों के आगमन के कारण धंस जाने से कस्बा स्थित मुख्य मार्ग पर जल भराव हो गया है। मार्ग मरम्मत के बजाय अधिकारियों ने खतरे से सचेत करने के लिए लाल झंडी लगाकर चुप्पी साध ली है।
सकलडीहा कस्बे का मुख्य मार्ग रख रखाव के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। दूसरी तरफ सकलडीहा-अलीनगर तिराहे से गुजरी गंदे नाले की पाइप भारी वाहनों के दबाव के कारण धंस गया है। इससे गंदे पानी की निकासी बंद होने आसपास की सड़कों पर जलभराव स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे अधिक खराब स्थिति कस्बा स्थित मुख्य मार्ग की है। सड़क से गुजरने के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से उसकी मरंमत कराने के बजाए लाल झंडी लगाकर लोगों को खतरे के प्रति सचेत किया जा रहा है। व्यापारी नेता पवन वर्मा, दिलीप गुप्ता, बाबूजान, डा. अरुण स्वामी, केके सोनी, मनीष कुमार ने समस्या से निजात दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस बाबत अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी सुदामा यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क जर्जर हो रही है। ठेकेदारों को बताया गया है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
35 टन की क्षमता वाली सड़क पर गुजरते हैं सौ टन भार के वाहन
सकलडीहा। कस्बे से ओवरलोड वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। इसके कारण मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। सकलडीहा से सैदपुर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने 35 टन तक का मानक तय किया है। परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन लगभग सौ टन के वाहन लगातार गुजरते रहते हैं जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। संवाद