फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road accident

वाहनों की टक्कर में दो की मौत, एक जख्मी

Tue, 09 Jul 2019 11:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे संख्या दो पर सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर दुग्ध वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में पहुंच कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में दुग्ध वाहन पर सवार चालक और खलासी की मौत हो गई जबकि सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल को रामनगर राजकीय महिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी अरुण राय की डेयरी वाराणसी में है। इसके लिए अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल परिसर में चंदौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध एकत्र करके टैंकर से वाराणसी भेजा जाता है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी आबिद अंसारी (22) डेयरी के दूध वाहन को लेकर आलूमिल जा रहा था रहा था। सिंघीताली गांव के पास वह पहुंचा ही था कि दूध वाहन अनियंत्रित हो गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सड़क के दूसरी लेन में चला गया और चंदौली की ओर से जा रहे ट्रक से दुग्ध वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में आबिद अंसारी व खलासी बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी आशीष कुमार (25) की मौत हो गई। वहीं दूधिया मथुरा जिले के बलदेवा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी राकेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एक लेन पर जाम की स्थिति हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूधिया राकेश कुमार को रामनगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल राकेश रामनगर राजकीय अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed