{"_id":"62a71716b68cc15b0358e744","slug":"road-accident-bike-riding-jija-sala-died-after-trampled-by-truck-on-varanasi-chandauli-road-boath-are-returning-home-from-reception-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रिसेप्शन पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार साले-बहनोई को ट्रक ने रौंदा, वाराणसी-चंदौली रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रिसेप्शन पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार साले-बहनोई को ट्रक ने रौंदा, वाराणसी-चंदौली रोड पर हुआ हादसा
Mon, 13 Jun 2022 04:23 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:23 PM IST
सार
वाराणसी-चंदौली मार्ग पर बीती रात डांडी के समीप बाइक सवार साले-बहनोई को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी-चंदौली मार्ग पर बीती रात डांडी के समीप बाइक सवार साले-बहनोई को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया और फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। चंदौली के सकलडीहा कस्बा निवासी लोचन के चार पुत्रों में से सबसे छोटा पुत्र कालीचरण (35) टिमिलपुर गांव में अपना मकान बनावा कर पत्नी माला और चार पुत्री व दो पुत्र के साथ रहता था।
विज्ञापन
रविवार शाम वह अपने भांजे के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए करंडा निवासी साला राजा (26) की बाइक से दुर्गाकुंड वाराणसी आया था। देर रात बाइक से साला-बहनोई टिमिलपुर लौट रहे थे। पीडीडीयू नगर- वाराणसी रोड पर डांडी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को लेकर कोतवाली आई। यहां जांच में मृतक की जेब से मिले कागज के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई। मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय ने कहा कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।