फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ritu illuminates the district by passing NEET exam

रीतू ने नीट की परीक्षा पास कर जिले का नाम किया रोशन

Sun, 18 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ritu illuminates the district by passing NEET exam
नीट परीक्षा पास होने पर चहनियां के महरौरा में रीतू यादव को मिठाई खिलाते परिवार के लोग। - फोटो : CHANDAULI
चहनिया। क्षेत्र के महरौरा गांव निवासी राजनारायण यादव की पुत्री रीतू यादव ने नीट 2020 की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों सहित जिले का नाम रौशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिक्षा उत्तीर्ण करने का श्रेय रीतू ने अपने बड़े पापा अरविंद यादव व दादा तिलकधारी यादव को दी है। उन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

13 सितंबर 2020 को संपन्न हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्तूबर को आया। इसमें महरौरा गांव की रीतू ने 720 में 620 अंक प्राप्त किया है। उन्हें आल इंडिया रैंक मे 11817वां स्थान प्राप्त हुआ है। रीतू ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2013 में लखनऊ स्थित कृष्णा कान्वेंट स्कूल व इंटरमीडियेट की परीक्षा वर्ष 2015 में आरएनएस इंटर कालेज, नरिया, वाराणसी से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद वह नीट की तैयारी में जुट गई। अपनी सफलता को लेकर रीतू का कहना है कि इसमें उनकी मेहनत के साथ उनके दादा व बड़े पापा का आशीर्वाद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed