फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Revised exam results will be released next week

Chandauli News: अगले हफ्ते जारी होगा संशोधित परीक्षा परिणाम

Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Revised exam results will be released next week
चंदौली। पॉलिटेक्निक की अलग-अलग पाठ्यक्रम की परीक्षा के बाद कॉपियों की जांच ऑनलाइन कराई गई थी। इसके विरोध में सैकड़ों छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। दोबारा मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। अगले हफ्ते इसका संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जून में आयोजित पॉलिटेक्निक परीक्षा में कम अंक मिलने पर छात्र-छात्राओं ने विरोध जताते हुए दोबारा मूल्यांकन की मांग की थी। जिले के दो राजकीय महामाया पॉलिटेक्निक, संत रविदास पॉलिटेक्निक चकिया और एक अर्द्धशासकिय पॉलिटेक्निक चंदौली के दो हजार विद्यार्थी जून में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। उनकी कॉपियां ऑनलाइन जांची गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद अंक नंबर मिलने का आरोप लगाते हुए करीब 500 छात्र-छात्राओं ने दोबारा कॉपियों के मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों की हुई थी परीक्षा
महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 400, संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में 345 और चंदौली पॉलिटेक्निक के 900 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा के बाद कॉपियों की जांच ऑनलाइन कराई गई थी। इसके बाद कई परीक्षार्थियों ने कम नंबर मिलने की बात कहते हुए दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए आवेदन किया था। ऐसे परीक्षार्थियां का संशोधित परिणाम अगले हफ्ते आएगा। - अजय कुमार, प्रधानाचार्य महामाया पॉलिटेक्निक धानापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed