फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reservation remained closed for six hours, passengers got worried

Chandauli News: छह घंटे बंद रहा रिजर्वेशन, यात्री हुए परेशान

Sat, 13 Jul 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Reservation remained closed for six hours, passengers got worried
रेलवे का लिंक फेल होने के कारण शुक्रवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण टिकट बनाने का काम बंद हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी तत्काल टिकट बनाने वालों को हुआ। छह घंटे बाद लिंक चालू हुआ और सवा 11 बजे रिजर्वेेशन टिकट मिलना शुरु हुआ।
विज्ञापन

रेलवे के रिजर्वेशन टिकट काउंटर रेलवे के क्रिस सिस्टम से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह 4.55 बजे आरक्षण का लिंक फेल हो गया। सुबह आठ बजे आरक्षण काउंटर खुला लेकिन लिंक में तकनीकी खराबी आ जाने से आरक्षित टिकट नहीं बना। आरक्षण टिकट बनना बंद होने से भोर से तत्काल टिकट के लिए लंबी लाइन लगाए यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। घंटों लाइन लगाने के बाद भी एसी आरक्षित टिकट यात्रियों को नहीं मिला। सवा 11 बजे लिंक के तकनीकी खराबी दूर होने पर स्लीपर तत्काल टिकट इक्का दुक्का यात्रियों को मिल गया। इसके पहले रूटीन की आरक्षित टिकट लेने वाले दर्जनों यात्री भी टिकट लेने से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed