फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resentment among farmers for not cleaning canals and minors

नहरों व माइनरों की सफाई न होने से किसानों में रोष

Mon, 13 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Resentment among farmers for not cleaning canals and minors
कंदवा। नरायनपुर पंप कैनाल से निकले अमडा बड़ी नहर व इससे जुड़े माइनरों की साफ-सफाई नहीं होने से किसान परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान वो किसान हैं जिनके खेत नहरों की टेल पर हैं। किसानों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी सिंचाई विभाग के जिम्मदारों पर कोई असर नहीं हो रहा है। इसे लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर के सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

धान का कटोरा कहे जाने वाले नरवन क्षेत्र के किसानों के खेतों की सिंचाई नरायनपुर से निकली नहर से होती है। वर्तमान में हालात यह है कि नहरें करेम, बेहया, जलकुंभी आदि से पटी पड़ी है जिससे टेल के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। साफ-सफाई के अभाव में पई और असना से डेढ़गांवा तक जाने वाली जलालपुर माइनर में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसान रमेश राय, देवेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह आदि किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से प्रत्येक वर्ष सिंचाई के लिए पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे किसानों के धान की उपज कम होती है जिसका असर उनकी आमदनी पर पड़ता है। कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है वहीं सिंचाई विभाग की लापरवाही इसमें आड़े आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल नहरों व माइनरों की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed