{"_id":"2e8b4393c455f6481cc3dcbb018b9240","slug":"rental-houses-corner-of-out-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकल रैली निकाल कर की नुक्कड़ सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकल रैली निकाल कर की नुक्कड़ सभाएं
साइकल रैली निकाल कर की नुक्कड़ सभाएं
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई स्थानों से साइकल रैली निकाल कर नुक्कड़ सभाएं की।
बिलारीडीह स्थित सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव के आवास पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएन यादव ने कहा कि सपा सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। तत्पश्चात रैली गोधना चौराहे पर पहुंची, जहां पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नियामताबाद ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा करने में लगी हुई है।
इस अवसर पर रेमा के ग्राम प्रधान बदेलाल सोनकर, गुवास के ग्राम प्रधान पति सूबेदार यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद साइकल यात्रा रेमा, गोधना, भटरियां, नियामताबाद होते हुए पांडेयपुर में जाकर नुक्कड सभा में तब्दील हो गई, जहां वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
इस अवसर पर कमलेश यादव, सूबेदार यादव, नामवर बिंद, चंद्रशेखर बिंद, ललित बियार और संतोष सहित सैकड़ों की संख्यामें पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर दूसरी तरफ सपा नेता मुकुल सिंह एवं अतुल यादव के नेतृत्व में मुगलसराय में जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ चकिया तिराहे से प्रारंभ हुआ, जो नगर के सुभाष पार्क पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस अवसर पर चकरू यादव, निर्मल यादव, सतीश यादव, दीपक जायसवाल आदि मौजूद थे।