{"_id":"89f9e6c1aa736dbd106a9786205f77aa","slug":"remove-from-the-building-occupied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन से हटाएं कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन से हटाएं कब्जा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस जिलाधिकारी एनके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
तहसील दिवस के दौरान नौगढ़ के चुप्पेपुर गांव के सामुदायिक भवन से अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश डीएम ने दिये। तहसील दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी एनके सिंह ने कहा तहसील दिवस शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है तथा इसके प्रार्थना पत्र के निस्तारण की मॉनिटरिंग शासन स्तर से होती है।
इसलिए तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को समय पर निस्तारण अधिकारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने ने तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेने को कहा। तहसील दिवस में गरला ग्राम पंचायत की रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना की लाभार्थी 27 महिलाओं ने पेंशन न मिलने की शिकायत डीएम से की।
जिसपर डीएम ने संबंधित विभाग तथा बैंक को तलब किया। बैंक द्वारा यह बताने पर कि केवाईसी न कराने के कारण भुगतान नहीं हो रहा है। सिकंदरपुर के कई ग्रामीणों ने ओमप्रकाश जायसवाल सस्ते गल्ले की दुकान का निलंबन अनुचित बताते हुए दुकान को बहाल करने की मांग की।
वहीं सिंकदरपुर के ग्राम प्रधान राजीव पाठक ने समाजवादी पेंशन के लिए चयनित 427 लाभार्थियों की जगह दो सौ कम भेजने की शिकायत की तो उन्होंने गांव की बीपीएल सूची न होने का भी मुद्दा उठाया।
तहसील दिवस में डीएम ने एक अंधी लड़की की मांग पर उसे कंबल देने की संस्तुति की। तहसील दिवस में सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण आदि के 68 प्रार्थना पत्र आये जिसमें राजस्व, कंबल की मांग, हैंड पंप की मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिक थे।
इसमें आठ प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।