फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ??? ?? ?????? Relief to farmers from increase in support price of paddy

धान का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को राहत

Tue, 02 Jun 2020 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
??? ?? ?????? Relief to farmers from increase in support price of paddy
चंदौली। कोरोना संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यही नहीं किसान फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगा, ताकि उपज अच्छी कर अपनी आर्थिक स्थित मजबूत हो सके। केंद्र सरकार की ओर से धान पर 53 रुपये की वृृद्धि करने से किसानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। इसमें धान के समर्थन मूल्य में पिछले साल की मुकाबले 53 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया है। यह जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। यहां लगभग एक लाख 17 हजार हेक्टेयर में धान की फसल होती है। इससे धान का दाम बढ़ने से किसानों को लाभ होगा। किसान चक्र सुदर्शन यादव ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य पिछले वर्ष 1815 रुपये थे। केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 1868 रुपये कर दिया है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। दीनानाथ सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी और जब किसान खुशहाल होगा तभी देश की तरक्की होगी। सतीश यादव ने कहा कि जनपद धान कटोरे के रुप में मशहूर है। धान की उपज अच्छी होती है। धान के समर्थन मूल्य के बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी। सियाराम चौहान ने कहा कि खरीफ के फसलों के समर्थन मूल्य के बढ़ने से किसानों को राहत मिली है, लेकिन सरकार को किसानों को खेती के लिए खाद व बीज पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से खरीफ के 14 फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किसान मन लगाकर अपने उपज बढ़ाने का प्रयास करेंगे। राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed