फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ?????????Relief materials distributed by needy people and volunteers

जरूरतमंदों में जनप्रतिनिधियों और स्वयं सेवियों ने बांटी राहत सामग्री

Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
?????????Relief materials distributed by needy people and volunteers
पड़ाव पर लोगों में खाद्य सामग्री वितरित करते पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल। - फोटो : CHANDAULI
सचित्र-पीडीडीयू नगर। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधि, स्वयं सेेवी लगातार जुटे हुए हैं। वहीं रेलवे भी लगातार जरूरतमंदों को भोजन कराने में पीछे नहीं है। इस आवश्यकता के समय राहत सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मंडल के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा गया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब असहाय एवं भूखे लोगों को आईआरसीटीसी की ओर से तैयार भोजन कराया जा रहा है। आरपीएफ, वाणिज्य विभाग के सहयोग से दोनों स्थानों पर रविवार को नौ सौ लोगों को भोजन कराया गया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 14 परिवार वालों को खाद्यान्न वितरित किया गया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, दीपक गुप्ता रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मुगलराय विधायक साधना सिंह ने क्षेत्र के नियामताबाद दक्षिणी मंडल लौंदा, मनोहरपुर और गोधना गांव स्थित मान्यवर कांशीराम आवास के संकटग्रस्त लोगों के बीच 1200 फूड्स पैकेट और 192 बोरी अनाज वितरित किया। इस मौके पर रमेश सोनकर, बृजेश बिंद, राकेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, जय पाठक, अमरदेव बिंद, पंकज बिंद, अनमोल सिंह, अरुण सिंह संतोष जायसवाल रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन हुए दर्जनों युवकों को विभाग के अलावा सामाजिक संगठनों नें भी विपरीत परिस्थिति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय नमो सेना के जिलाध्यक्ष विपिन रस्तोगी ने क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचकर युवकों को चाय व बिस्कुट खुद अपनें हाथों बांटा। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेशचंद यादव, सौरभ मिश्र, सूरज जायसवाल, सोनू गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी रहे। कंदवा संवाददाता के अनुुसार सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह गुड्डू और सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने लोगों से अपने आसपास बाहर से आने वाले लोगों की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने और लाक डॉउन का अक्षरश: पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed