फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recommendation of action against absent health workers

अनुपस्थित चार स्वास्थ्यकमियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 24 Oct 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against absent health workers
शहाबगंज। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.हरिश्चंद्रा ने शनिवार को कटवा माफी गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ से संस्तुति की है। निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी पूर्वाह्न लगभग 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। परिसर में घास-फूस व गंदगी का अंबार देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। ओपीडी पंजिका में मरीजों की संख्या कम होने गहरी नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो चिकित्सक अरविंद कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय व महिला स्वास्थ्य कर्मी आरती अनुपस्थित मिले। वहीं डा. अंकित कुमार चार दिन से अवकाश पर चल रहे थे। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मियों के बाबत अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के साथ ही कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। अस्पताल के चिकित्सक ने स्वीपर का पद रिक्त होने व प्रत्येक सप्ताह निजी खर्च सफाई कराने की जानकारी दी। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने फार्मासिस्ट के अक्सर गायब रहने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डा. एन के मालवीय, दिनेश यादव, अनिता कुमारी, विकास सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed