{"_id":"5d1663b58ebc3e3c683e83f7","slug":"rasan-card-chandauli-news-vns470044033","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज, आपूर्ति निरीक्षक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज, आपूर्ति निरीक्षक को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। कोटे की दुुकन से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक का घेरांव कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि कोटेदार की मनमानी से गरीबों और ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार ई-पॉश मशीन में आधार कार्ड की फीडिँग का बहाना बना रहे हैं तो कभी नेट की समस्या बताकर अनाज वितरण नहीं कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि महीनों बाद भी कई पात्र गरीबों को कोटेदारों द्वारा खाद्यान नही दिया जा रहा है। ईपॉस मशीन से खाद्यान लेने के लिए कोटेदारों द्वारा बार-बार आधार कार्ड आदि की फीडिंग का बहाना बताया जाता है। दो माह से खाद्यान नहीं देने के बाद भी कोटेदारों द्वारा राशन देने से इंकार कर दिया जा रहा है। आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यालय में बैठे अधिकारियों को क्षेत्र में निरीक्षण कर कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस बावत पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने किसानों को आश्वासन दिया कि पात्र लाभार्थियों को खाद्यान हर हाल में मिलेगा। राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। घेराव करने वालों में रामानंद यादव, जितेन्द्र तिवारी, सुल्तान, मनोज यादव, विरेन्द्र सिन्हा, प्रेमनारायण मौर्य, रमायन यादव, गोविंद यादव, रामजी, रामाश्रय प्रजापति, राधेश्याम शुक्ल रहे।