{"_id":"572a5b5f4f1c1bfa525cec7b","slug":"ramkishun-accused-on-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पर गुमराह करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पर गुमराह करने का आरोप
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 05 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बुधवार को कहा कि गत दिनों संसद में भाजपा सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने डाभ क्षेत्र में जिस पुल निर्माण की मांग उठाई थी, वह पहले ही बन चुका है। जून में इसका उद्घाटन होना है। सांसद गलतबयानी कर लोगों को बरगला रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि निर्मित पुल का निर्माण कराने का मामला संसद में उठाना हास्यास्पद है। कहा कि तीन मई को संसद में शून्य काल में क्षेत्र के विकास के मुद्दे को लेकर सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने चिरईगांव क्षेत्र के रमचंदीपुर, गोबरहां, बोकलपुर और रामपुर को जोड़ने वाले डाभ पुल के निर्माण का मामला उठाया था। मुख्यमंत्री ने एक जून 2014 को पुल के निर्माण की घोषणा की थी और तत्काल कार्य आरंभ करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि वे सांसद के खिलाफ पीएम और लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे।
सपाजनों ने सांसद का पुतला फूंका
चिरईगांव। सपाजनों ने सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पर ढाभ में पुल निर्माण को लेकर लापरवाही भरा बयान देने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर गौराकला बाजार में कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चंदौली सांसद का पुतला फूंका। नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि ढाभ पर बने पुल से लोगों की आवाजाही भी शुरू है जबकि सांसद को इस पुल के बारे में पता ही नहीं। पुतला फूंकने वालों में भुल्लन यादव, बद्रीनारायण, प्यारेलाल, नन्हे जायसवाल, गुड्डू, लालजी शामिल रहे।