फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajdhani Express arrived late on the fifth day too

Chandauli News: पांचवें दिन भी विलंब से आई राजधानी एक्सप्रेस

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express arrived late on the fifth day too
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के समाप्त होने के बाद भी ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं। कई ट्रेनें रोजाना घंटों देरी से चल रही हैं। इस बीच राजधानी एक्सप्रेस भी लगातार पांचवें दिन देरी से आई। बुधवार को अप और डाउन की राजधानी एक्सप्रेस एक से डेढ़ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। राजधानी जैसी ट्रेनें लेट चलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पांच बजे तक की स्थिति देखें तो डाउनलाइन की ओर जाने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। यह ट्रेन लगातार पांचवें दिन लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। दानापुर-पुणे स्पेशल फेयर होली स्पेशल सवा सात घंटे, दिल्ली-पटना होली स्पेशल छह घंटे, दून एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, कुंभ एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी तेजस एक्सप्रेस आधे घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह गया-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, चर्लापल्ली-रक्सौल फेयर होली स्पेशल सवा चार घंटे लेट रही। मुंबई-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट दाे घंटे, सियालदह-बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed