फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rain falling With hail

बारिश के साथ गिरे ओले

Wed, 15 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 15 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
rain falling With hail
मंगलवार की सुबह तेज हवा चलने व सायंकाल पांच बजते-बजते एक घंटे की बारिश व कहीं कहीं ओले गिरने से एक बार फिर किसान बेचैन हो गए।
विज्ञापन


बीच-बीच में बारिश की गति तेज भी हुई। बिन मौसम बरसात से सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर है।

बरसात से तापमान गिरा और रात में लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हुई।

दो दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश से ग्रामीण इलाकों सहित नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ व फिसलन के कारण राहगीर परेशान रहे। मुख्यालय पर सर्विस रोडों के दोनों तरफ पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। विगत दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

तेज हवा और बारिश से सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। गेहूं संग दलहनी और तिलहनी फसलों को भारी नुकसान होने की सूचना है।

मंगलवार को हुई बारिश ने किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। आंधी के चलते खेतों में गिरी फसल पूरी तरफ से बर्बाद हो जाएगी। चकिया संवाददाता के अनुसार बारिश ने गेहूं  व आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। बौर में लगे फल बारिश और तेज हवा से गिर गए।


इससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा।
उधर बरहनी ब्लाक के भैसउर गांव निवासी श्रीराम उपाध्याय, पारसनाथ शुक्ला, सिकठां के रतन कुमार सिंह, कम्हरिया के महेंद्र प्रताप सिंह, सकलहीडा ब्लाक के कटसिल गांव के दयाशंकर पाठक ने बताया कि इस बारिश व ओले ने किसानों की कमर तोड़ दी है।


चहनियां संवाददाता के अनुसार बारिश संग ओले भी गिरे, जिससे गेहूं और आम की फसल को काफी क्षति हुई। कंदवा संवाददाता के अनुसार बारिश से फसलाें को तो अुनसान हुआ ही, जमानियां सैयदराजा मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मार्ग पर स्थित गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहनों के पहिए जहां-तहां रुक गए।

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बारिश ने किसानों पर जमकर कहर ढाया। गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। जिन किसानों की फसल खलिहानों में आ चुकी है, उनके लिए तो कुछ राहत भरी खबर है लेकिन खेत में खड़ी फसल काफी बर्बाद हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed