फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers celebrated black day to protest against privatization

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने मनाया काला दिवस

Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Railway workers celebrated black day to protest against privatization
पीडीडीयू रेलवे के कैरेज एंड वैगन से बाइक जुलूस निकालते ईसीआरकेयू के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में शनिवार को रेल कर्मियों ने काला दिवस मनाया। रेलकर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। बाइक जुलूूस निकाला और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रेलकर्मियों ने कहा कि निजीकरण बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो, दो नंबर और तीन नंबर शाखा की ओर से विभिन्न कार्यालयों में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब सरकार अपना विश्वास खो देती है तब वह कहती कुछ है और करती कुछ है। ईसीआरकेयू /एआईआरएफ का इतिहास संघर्षों से भरा है। कहा कि निजीकरण के विरोध में रेलकर्मी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बीबी पासवान, एसपी सिंह, केदार प्रसाद, शंकर प्रसाद, एपी सिन्हा, अशोक सिंह, सुल्तान अहमद, भैयालाल, केदारनाथ तिवारी, अमरेन्द्र कुमार, मोहन राम, बीबी सिंह, आईबी मिश्र, सीबी राय, अश्वनी कुमार, सरोज, सुधीर, जीत बहादुर रहे। इसी तरह आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन ईसीआरकेयू शाखा एक की ओर से लालजी यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली कैरेज एंड वैगन, डीआरवाई होते हुए डब्लूसीसी पहुंचा। यहां घूम घूम कर प्रत्येक सेक्शन में कर्मचारियों को काला फीता बाधा गया और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए दोपहर 12 से सभा की गई। सभा में मंडल के पीएनएम प्रभारी बालक राम ने कहा कि सरकार अभी तक पर्दे के पीछे से रेलवे का निजीकरण कर रही थी लेकिन अब खुलकर सामने आ गई है। परफॉर्मेंस के बहाने कर्मचारियों की छटनी करने की फिराक में है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलूस और सभा में राम आशीष सिंह,बेचू राम,इफ्तिखार खान, राजीव नयन, संदीप कुमार ,संतोष कुमार सिंह, दिनेश भगत, विनय सिंह, राम नरेश, इंद्रजीत रहे। संचालन एम के सूरी ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे इंप्लाईज फेडरेशन और नेशनल मुवमेंट टू सेव रेलवे के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले चंदौली, पुसौली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि निजीकरण नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सचिव चंदन कुमार राय, हरिनारायण,पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, मंगला राय , रतन पंडित, अरुण यादव , सुबोध कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed