फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Quran in one hand, computer is needed in the other

एक हाथ में कुरान, दूसरे में कंप्यूटर की है जरूरत

Mon, 04 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Quran in one hand, computer is needed in the other
कमालपुर। मुस्लिम समुदाय के युवाओं एक हाथ में कुरुआन और दूसरे हाथ में कंप्यूटर की जरूरत है। मदरसों में पुरातन के साथ आधुनिक शिक्षा की जरूरत है। इससे समाज का भला हो सकेगा। ये बातें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने रविवार को नौरंगाबाद स्थित जामिया हिदायतुल उलूम मदरसा में तालीम की अहमियत पर चर्चा करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है। स्थिति यह होनी चाहिए कि हर जाति धर्म के लोग मदरसों में अपने बच्चों को तालीम के लिए भेजें। कहा कि सरकार की नीयत साफ है, एजुकेशन सिस्टम को सुधार करना है।कहा कि मदरसों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार चलना होगा। मदरसों के बच्चों को भी उर्दू के साथ कंप्यूटर अंग्रेजी की पढ़ाई कराई जाए।जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु मोहन शर्मा ने कहा कि मेरी पहली नियुक्ति इसी जनपद में हुई है। मदरसे भी सभ्य नागरिक बनाने में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नजमुदीन ने कहा कि समय के अनुसार मदरसों में भी परिवर्तन करने की जरूरत है। हाजी वसीम अहमद ने कहा आज जिस चीज की जरूरत है उस पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर वहीद उल्लाह खान, प्रधानाचार्य निसार अहमद, इमरान खान, सोनू, बबलू खान, इम्तियाज खान, शाहिद खान, विवेक, कैलाश यादव, %राजेश सिंह, महेंद्र राजभर, डॉ. अनिल कुशवाहा, अरशद अंसारी, देवेंद्र सिंह मुन्ना, रिजवान अहमद, अजीजुर रहमान रहे। संचालन मुफ्ती निजामुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed