फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Questions on mathematics, reasoning, and current affairs put the candidates to the test.

Chandauli News: गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की ली परीक्षा

Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Questions on mathematics, reasoning, and current affairs put the candidates to the test.
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : आशीष शर्मा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 8258 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6366 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 1892 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। पहली पाली 4128 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3165 उपस्थित रहे, जबकि 963 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें 4128 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3201 अभ्यर्थी उपस्थित और 927 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। अधिकांश प्रश्न सरल थे, लेकिन गणित और रीजनिंग के कुछ सवाल हल करने में ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट अफेयर्स के कई प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों की तैयारी की अच्छी परीक्षा ली। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।
प्रवेश से पूर्व पहचान सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी कराई गईं। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्रों के बाहर ही जमा कराई गई।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। केंद्रों की गतिविधियों पर पुलिस लाइन स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed