फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purvanchal Sports in the semi-finals after defeating Patna XI

पटना एकादश को हरा कर पूर्वांचल स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में

Thu, 11 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal Sports in the semi-finals after defeating Patna XI
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में बुधवार को पूर्वांचल स्पोट्स और पटना एकादश की टीम के बीच मैच खेला गया। खेले गए मुकाबले में पूर्वांचल स्पोट्स की टीम ने पटना एकादश को 23 रन से हरा कर समीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें शुभम यादव ने 114 रन (12 चौके पांच छक्के), अनुपम 53 रन ( पांच चौके तीन छक्के) बनाए। अतिरिक्त के रूप में 35 रन मिले। पटना एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने दो और मनीष तथा सौरभ ने एक एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना एकादश की पूरी टीम 29 ओवरों में 191 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से प्रवीण ने 78 (10 चौके दो छक्के), मनीष ने 29, आकाश ने 12 और अभिषेक ने 16 रन बनाए। पूर्वांचल स्पोर्ट की तरफ से राजकुमार ने चार, अनुपम, राहुल और ऋषि ने एक-एक विकेट लिए। शुभम यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग असद और दुर्गा प्रसाद ने किया। स्कोरर की भूमिका मल्लू खान ने और मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed