फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests against liquor shops at three places

Chandauli News: शराब की दुकान के खिलाफ तीन जगह प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Protests against liquor shops at three places
पीडीडीयू नगर। शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ बुधवार को भी तीन जगह प्रदर्शन हुए। उधर,विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग विभाग के अधिकारियों ने मंदिर, स्कूल और अस्पताल से शराब की दुकान की दूरी की नापी की।
विज्ञापन

उधर, लोगों ने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में नारेबाजी की। इस बीच स्कूली बच्चे भी धरने में शामिल हो गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ स्कूलों, मंदिरों व अस्पतालों से शराब की दुकानों की दूरी की नापी कराई।उधर, नगर के काली महाल क्षेत्र में शाहकुटी और चतुर्भुजपुर मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाएं 22 मार्च से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने पहले मुगलसराय कोतवाली में जाकर पत्रक सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र से शराब की दुकानों को हटवाने की मांग की। जब बात नहीं बनी तो 29 मार्च से दोनों जगह महिलाएं धरने पर बैठ गईं। महिलाएं दिन-रात सड़क पर धरने पर बैठी रहीं। मंगलवार की रात पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां आबकारी निरीक्षक जेपी पांडेय को भी बुलवाया गया। शाहकुटी और चतुर्भुजपुर में धरने पर बैठे लोगों ने क्षेत्र में दुकान नहीं खोलने देने के पीछे तर्क प्रस्तुत किए। इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके बाद बुधवार को कोतवाली में धरनारत लोगों के प्रतिनिधिमंडल और शराब की दुकान के संचालकों की बुलाई गई। इस बीच धरना देने वालों का प्रतिनिधिमंडल वहां नहीं पहुंचा। उधर, चतुर्भुजपुर में बुधवार को स्कूली बच्चे भी शराब की दुकान के विरोध में धरने पर बैठ गए। सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव ने भी शाहकुटी पहुंचकर महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। उधर, पीडीडीयू नगर के कालीमहाल-शाहकुटी मार्ग पर शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान खोले जाने का विरोध हो रहा है। इस बीच शाहकुटी वाली दुकान को नई सट्टी में खोले जाने की चर्चा तेज हो गई। चर्चा तेज होते ही वहां भी महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा। पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा का कहना है कि जो भी आपत्तियां दी गई हैं, उस पर विस्तृत रिपोर्ट और आपत्तियों के निपटारे की जिम्मेदारी आबकारी विभाग को सौंपी गई है। सभी कार्य नियमानुसार होंगे। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed