फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protesting against the lathi charge by wearing black band

लाठी चार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 29 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the lathi charge by wearing black band
सकलडीहा। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हुई लाठी चार्ज को लेकर सपाइयों में आक्रोश है। शुक्रवार को समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने सकलडीहा पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश के स्कूल कॉलेज बंद है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार नेट जेई का परीक्षा करा रही है। जिसका समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ में लोक भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। जिसमें विभिन्न संगठन के कई नेता गंभीर रूप से घायल होगये। छात्र नेता कुलदीप यादव, सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, विकास यादव ने आरोप लगाया कि लाठी के बल पर प्रदेश सरकार लोगों की आवासज दबाना चाह रही है। जिसका समाजवादी छात्र सभा पूर जोर विरोध करती है। आक्रोशित समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शनो किया। अंत में महामहिम से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाया। इस मौके पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालो में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, धनंजय यादव, विकास यादव, सोनू यादव, शिवलोक यादव, प्रियांशु सिंह, मनीष यादव, चुन्नु यादव, सुनील यादव आदि छात्रनेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed