{"_id":"310149b55b9d9f43147efde1e6f7dd36","slug":"protesting-against-rigging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के विरोध में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के विरोध में नारेबाजी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामाताबाद विकास खंड के लोहिया गांव के रूप में चयनित मन्नापुर गांव में
विज्ञापन
विकास कार्य में धांधली से नाराज होकर ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर
सोमवार को ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया।
चेतावनी दी कि स्थिति नहीं सुधरी तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान ने इसे राजनीतिक द्वेष वश आरोप लगाने की बात कही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास कार्य न के बराबर हुए हैं। चालू वित्त वर्ष में इसे लोहिया गांव के रूप में चयनित किया गया है। आरोप लगाया कि बावजूद इसके यहां नाली, खड़ंजा आदि नहीं बन रहे हैं। आवास आवंटन के लिए धन की वसूली की जा रही है।
धन के बल पर अपात्रों को भी आवास का लाभ दिया गया है। इसी तरह कोटे की दुकान से राशन भी समय से नहीं मिल रहा है। पेंशन योजना में भी धांधली की जा रही है। कहा कि इसकी शिकायत ब्लाक और जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नाली और खड़ंजा न होने की वजह से बारिश होते ही ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुशीला, द्रौपदी, मंजु, निर्मला, महेन्द्र, दिनेश, राजेश, गौरीशंकर, कैलाश, बबलू आदि रहे। वहीं ग्राम प्रधान मुहम्मद इब्राहिम ने कहा कि गांव के विकास में किसी तरह की अनियमितता नहीं की जा रही है। रंजिश वश कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी विजयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि शिकायत मिलते ही आरोपों की जांच करायी जाएगी।