फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest to stop flow from Chandraprabha Dam

Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से बहाव रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन

Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest to stop flow from Chandraprabha Dam
शिकारगंज। चंद्रप्रभा बांध से लगभग डेढ़ हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़े जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को मुजफ्फरपुर बीयर पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान नेता वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सिंचाई विभाग के जेई के एक हजार क्यूसेक पानी कम करने के आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
पिछले दिनों सिंचाई विभाग की ओर से चंद्रप्रभा बांध में किसी काम को लेकर लगभग 1500 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके कारण मुजफ्फरपुर बीयर से पानी ओवर फ्लो कर रहा है। आसपास के माइनर में पानी जाने के कारण किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वहीं गेहूं की खेती के लिए खेतों में कीचड़ बनने से खेती पिछड़ने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने जिले के आला अधिकारियों से लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों तक बांध से पानी बंद करने आवाज उठाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर किसान शनिवार को मुजफ्फरपुर बीयर पर एकजुट हुए। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व धरना प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पाकर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई आशीष पांडेय मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर एक हजार क्यूसेक पानी कम करने का आश्वासन दिया। इस पर साढ़े तीन घंटे बाद शाम 3:30 बजे किसानों ने धरना समाप्त किया।

धरना प्रदर्शन में सुदामा यादव, देशराज सिंह पटेल, ओमप्रकाश मौर्य, अछैबर यादव, बृजेश सिंह, शिव प्रकाश, कल्पनाथ, कृष्ण मुरारी, जनार्दन पाल, चंद्रजीत, रमाशंकर, रवि प्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed