{"_id":"6aa9accb4d2d76731b0f047a","slug":"protest-staged-against-the-assault-on-a-student-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154648-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छात्र से मारपीट के विरोध में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छात्र से मारपीट के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौली में विकास भवन के पास धरना देते छात्र। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : Samvad
चंदौली। चकिया के राजकीय इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को दलित छात्र के साथ कथित मारपीट के विरोध में मंगलवार को दलित संगठनों से जुड़े युवाओं और छात्रों ने विकास भवन के पास धरना दिया। उन्होंने सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की।
दलित संगठन से जुड़े शैलेश कुमार ने आरोप लगाया कि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने दलित छात्र से उसका नाम और जाति पूछने के बाद उसके साथ मारपीट की। इससे दलित समाज में नाराजगी है। उनका आरोप है कि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
-- -- -- -- -- --
धरना स्थल पर तैनात रही पुलिस
दलित छात्रों और युवाओं के धरने को देखते हुए विकास भवन के पास दो थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।